रांचीः
इस बार की मानसून ने झारखंड को निराश किया है। राज्य में सुखाड़ की स्थिती है। धान के बिजड़े सुख गये हैं अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से धान की फसल खराब हो गयी है लेकिन इसी बीच अगले कुछ दिनों में मानसून की स्थिति में सुधार हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके असर झारखंड पर भी पड़ेगा।

7 से 10 अगस्त तक बारिश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर के कारण झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है। 7 से 10 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 और 9 अगस्त को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में हजारीबाग और उसके आसपास अच्छी बारिश हुई है। हजारीबाग में 55, चतरा में 47 व गोविंदपुर में 37 मिमी के आसपास बारिश हुई है।

अच्छी बारिश की संभावना
बता दें कि रांची में 1 जून से अब तक करीब 422 मिमी बारिश हो चुकी है। जमशेदपुर में 587, डालटनगंज में 300, बोकारो में 302 तथा चाईबासा में 446 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी तक करीब 46 फीसदी कम बारिश हुई है। आनेवाले एक-दो दिनों में अगर अच्छी बारिश हुई तो स्थिति सुधर सकती है.